फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध बेटी ने गटका जहर, मौत

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मां की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर युवती ने ऑल आउट गटक लिया। गंभीर हालत में उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बसंत विहार थाना क्षेत्र में बनियावाला निवासी हरक बहादुर मजदूरी करता है। घर में पत्नी और 21 साल की बेटी राधिका रहती थी। राधिका ने दसवीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर के कामकाज में मां का हाथ बंटाती थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को मां से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर राधिका अपने कमरे में गई और गुस्से में ऑल आउट पी लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत खराब होने लगी तो वह तड़पने लगी। मां की चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों की मदद से राधिका को निजी वाहन से महंत इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।
========
जहर पीने वाले कर्मी की मौत
देहरादून। एक माह पूर्व जहर का सेवन करने वाले महालेखाकार परीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि बसंत विहार स्थित ऑडिट कॉलोनी, टाइप-2 निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र सिगवाल सिंह ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जहर का सेवन कर लिया था। चौकी इंचार्ज इंदिरानगर संजीव थपलियाल ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते नरेंद्र कुमार ने जहर का सेवन किया था। उनका उपचार सीएमआई में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें