फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी, शाम को झूम के बरसा बादल

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दिन में गर्मी के बाद शाम को बादल झूम के बरसा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 36.5 दर्ज किया गया। तेज हवाओं के बाद हुई बरसात ने मौसम को कूल-कूल कर दिया। हर किसी ने मौसम के इस रंग का अपने अंदाज में लुत्फ उठाया। कोई छतरी लेकर घूमने निकला तो किसी को बरसात में भीगना भाया। चाय, पकौड़े, समोसे के साथ मौसम का आनंद उठाने वालों की भी कमी नहीं रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के मौसम में ज्यादा तब्दीली की संभावना नहीं। उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली जैसे कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। दून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 72, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 41 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दून में गरजन वाले बादल भी विकसित होने की संभावना है। इसके चलते कई क्षेत्राें में बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन



हर तीन घंटे में कुछ यूं चढ़ा ग्राफ-
सुबह 5.30 बजे-25.0
सुबह 8.30 बजे-29.2
सुबह 11.30 बजे-34.2
दोपहर 2.30 बजे-35.8
शाम 5.30 बजे-36.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें