फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव प्रचार में कूदे मुख्यमंत्री

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में तोल ठोंक दी है। इसकी शुरूआत सोमवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 25, 26 और 27 से की। इस दौरान उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच स्पष्ट है। केवल उत्तराखंड में विकास कराना। अगर नगर निगम में कांग्रेस का मेयर होगा, पार्षद होंगे तो निश्चित तौर पर शहर के विकास करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली की 1400 अवैध कालोनियों की तर्ज पर देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को नियमित किया जाएगा। चुनाव के बाद इस दिशा में निश्चित तौर पर कार्य किया जाएगा। अभी सरकार की ओर से सर्वे और सेटेलाइट मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में कोई और मलिन बस्ती न बस पाए। इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने निवर्तमान मेयर विनोद चमोली पर जमकर वार किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया। पूर्व मेयर मनोरमा शर्मा, नगर निगम में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें