फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंगाल और रामबांस की टोकरियों में मिलेगा प्रसाद

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। श्री बदरी-केदार मंदिर के हक-हकूकधारियों की मंदिर समिति कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा में पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाते हुए रिंगाल और रामबांस की टोकरियों में प्रसाद देने सहित कई प्रस्ताव रखे गए। अध्यक्षता करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इस वर्ष से यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारा और आवास की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति ने स्थानीय उत्पादों के बढ़ावे, रोजगार की दृष्टि से बद्रीश लड्डू का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को दिए जाने पर सहमति दी। पंडा पंचायत देवप्रयाग, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी एवं कमदी थोक पांडुकेश्वर आदि हक हकूकधारी मौजूद थे। भविष्य में पूजाएं ऑनलाइन करने पर विचार हुआ। बैठक में मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, पंडा समाज देवप्रयाग के कृष्ण कांत कोटियाल, जमुना प्रसाद रैवानी, मुकेश अलखानिया, गौरव पंचभैया, श्यामा पंचपुरी, शैलेंद्र नारायण कोटियाल, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, बलदेव सिंह मेहता, कुंदन सिंह भंडारी आदि थे।
उधर, श्री बदरीविशाल को चढ़ावे में मिली भूमि पर अवैध कब्जे मामले में मंदिर समिति ने समस्त ब्यौरा तलब कर लिया है। अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि दून में भगवान बदरीविशाल के नाम दर्ज कई बीघा भूमि के मामले में उनकी जिलाधिकारी देहरादून से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें