फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने ट्रक चालक को मौत के घाट उतारा

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर हाथी ने एक ट्रक चालक को पटककर मौत के घाट उतार दिया। परिचालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। चालक ट्रक से उतरकर जंगल में शौच के लिए जा रहा था। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

बुधवार रात रुड़की से टीएचडीसी के सीमेंट की सप्लाई लेकर आया एक ट्रक बाईपास मार्ग पर कारपोरेशन के गेट नंबर पांच के सामने खड़ा था। चालक और परिचालक ने पूरी रात ट्रक में बिताई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह शौच जाने के लिए ट्रक चालक जैसे ही नीचे उतरा, तभी वहां घात लगाए बैठे एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जब तक चालक संभलता हाथी ने उसे पटककर मार डाला। हाथी के आक्रामक तेवर देख परिचालक असलोक कुमार निवासी गौचर, श्रीनगर गढ़वाल जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर 108 सेवा ने मृत चालक का शव एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की मोेर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली पुलिस ने मृत चालक की शिनाख्त चम्मन लाल (52) पुत्र अनवर लाल निवासी ग्राम रामपुर, रुड़की के रूप में कराई। सूचना पर चालक के परिजन और ग्रामीण राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए थे।

जब वनकर्मियों से मांगा आई-कार्ड
हादसे के घंटाें बाद भी वन विभाग इससे बेखर था। मीडिया द्वारा हाथी के हमले के बारे पूछताछ करने पर वनकर्मी हरकत में आए। करीब पांच घंटे बाद दो वनकर्मी राजकीय चिकित्सालय में शव को देखने पहुंचे। मोर्चरी में ताला देख वनकर्मियों ने पुलिस से ताला खोलने को कहा तो पुलिस ने उनसे विभागीय आईकार्ड दिखाने को कहा। आईकार्ड नहीं होने पर वनकर्मी बगलें झांकने लगे। तभी मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनके वनकर्मी होने की पुष्टि की तो पुलिस ने मोर्चरी में रखे शव को उन्हें दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें