फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गुटखा विक्रेताओं पर होगा मुकदमा

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शहर के तीन गुटखा विक्रेताओं पर मुकदमे की तैयारी है। बीते दिनों खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारियों की छापेमारी के दौरान इनके यहां गुटखा बिकता पाया गया था। इसके बाद सामग्री को जब्त कर लिया गया था। इनमें सहारनपुर रोड स्थित नीरज कुमार और रवि कुमार के साथ ही धर्मपुर स्थित प्रतिष्ठान के अरविंद अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

डीओ अनोज कुमार थपलियाल के अनुसार खाद्य एवं सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले इन तमाम विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए थे। उधर, तमाम रोक के प्रयासों के बीच गली-मोहल्लों में स्थित प्रतिष्ठानों में गुटखे का बिकना बदस्तूर जारी है। कुछ समय पहले ही कई गोदामों पर छापेमारी की गई थी। उधर, आलम यह है कि विद्यालयों की सौ मीटर की परिधि के भीतर तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर रोक के बावजूद कई विद्यालयों के आस-पास इस दायरे में भी इन पदार्थों की बिक्री चल रही है। स्टाफ की कमी के चलते विभिन्न प्रतिष्ठानों की निरीक्षण प्रक्रिया में भी बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें