फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी: प्राचार्य को कुर्सी से खींचा, तोड़फोड़

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अभद्रता की सभी सीमाएं लांघ दीं। एडमिशन में ओरिजिनल मार्कशीट चेक करने के नियम का विरोध कर रहे छात्रनेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्राचार्य को कुर्सी से खींचने का भी प्रयास किया गया। छात्रनेताओं ने मुख्य कार्यालय और प्रॉक्टोरियल बोर्ड आफिस में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर छात्रनेताओं को कालेज से खदेड़ दिया। कालेज में फोर्स तैनात कर दी गई है। देर रात छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच छात्रनेताओं के खिलाफ कालेज प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

22 जनवरी को कालेज में स्नातक द्वितीय वर्ष में एडमिशन को लेकर छात्रनेताओं ने एक शिक्षिका से अभद्रता की थी। इसके बाद कालेज प्रशासन ने एडमिशन के वक्त छात्रों के लिए ओरिजिनल मार्कशीट लाने का नियम लागू कर दिया था। लेकिन छात्रनेताओं को यह रास नहीं आ रहा। सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी और महासचिव नितिन चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने यह नियम हटाने की मांग पर प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन का घिराव किया। छात्रनेताओं ने कालेज बंद कराने की धमकी दी, लेकिन प्राचार्य ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर छात्र भड़क गए। प्राचार्य को कुर्सी से जबर्दस्ती खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, मौके पर मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह बीचबचाव किया।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिलीप सिंह कुंवर, सीओ सिटी ममता बोरा और सिटी मजिस्ट्रेट हरक सिंह रावत मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्रनेताआें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी अभद्रता कर डाली। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें कालेज से बाहर कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर कालेज में पीएसी तैनात कर दी गई है। देर रात कालेज प्रशासन ने डालनवाला थाने में छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी, पूर्व अध्यक्ष आशीष रावत, महासचिव नितिन चौहान, पराग भट्ट और प्रमोद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी केवल खुराना के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आज खुलेगा कालेज
प्राचार्य डा. भसीन ने बताया कि कालेज में बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिलों की मंगलवार को अंतिम तिथि होगी। बताया कि कालेज में सुबह होने वाली बीएससी आईटी की परीक्षाएं भी नियत समय पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें