फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको सेंसिटिव जोन पर 31 तक मांगी रिपोर्ट

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड के छह पार्क और छह सेंचुरी के आसपास के क्षेत्र को ईको सेंसिटिव जोन घोषित करने को लेकर सोमवार को प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। डा. रावत ने अधिकारियों को 31 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। कहा कि रिपोर्ट बनाने में वन्यजीवों के साथ ही स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखने और सुप्रीम कोर्ट की मंशा को भी पूरा करने को कहा। उन्होंने वन्यजीव विंग और वन प्रभाग में इस मसले पर बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव से मिले विधायक
विनोग सेंचुरी के आसपास ईको सेंसिटिव जोन घोषित की जाने वाली कमेटी में स्थानीय प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। जोशी ने कहा कि जोन घोषित करने से पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, स्थानीय लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, सनी सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन
विनोग सेंचुरी के आसपास ईको सेंसिटिव जोन घोषित करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने राजपुर रोड स्थित प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रमुख वन संरक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जोन घोषित करने पर 125 गांव प्रभावित होंगे। नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें