देहरादून। कैट परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन सफल अभ्यर्थियों को आईआईएम में दाखिले का सपना पूरा करने के लिए अभी तीन बाधाएं भी पार करनी होंगी। कैट के दूसरे राउंड के तहत अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन, रिटन एबिलिटी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू में हुनर दिखाने के बाद कामयाबी की राह खुल जाएगी। आइए जानते हैं, इन तीन बाधाआें को:
ग्रुप डिस्कशन
प्रक्रिया : इसके लिए 20 से 25 मिनट का समय मिलता है। इसमें सोशल, करेंट, राजनीतिक, आर्थिक या सामान्य मुद्दों पर बातचीत होती है।
मूल्यांकन का आधार: ग्रुप डिस्कशन में देखा जाता है कि अभ्यर्थी की कम्यूनिकेशन स्किल, विषय की समझ, भाषा पर नियंत्रण, ग्रुप एक्टिविटी और आत्मविश्वास किस स्तर का है।
यह है जरूरी: दिए गए टॉपिक को कम से कम 40 सेकेंड तक समझें। टॉपिक की पूरी जानकारी है तो खुद शुरुआत करें, वर्ना किसी और को शुरुआत करने दें। अपनी बात कहने का कोई मौका हाथ से न जाने दें।
पर्सनल इंटरव्यू
प्रक्रिया : इसमें अभ्यर्थी को 15 से 20 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें पैनल विभिन्न मुद्दों पर अभ्यर्थी से इंटरेक्ट करने के साथ ही सवाल भी पूछता है।
मूल्यांकन का आधार : इसमें विशेष तौर पर अभ्यर्थी का कान्फिडेंस, पर्सनैलिटी, मैनेजिंग स्किल और प्रजेंस ऑफ माइंड का मूल्यांकन किया जाता है।
यह है जरूरी : जिस राज्य से आप आए हैं, उसकी राजनीतिक गतिविधियां, जिस संस्थान में एडमिशन लेने जाएं, उसकी पूरी जानकारी के अलावा जनरल नॉलेज और आर्थिक परिदृश्य की जानकारी जरूरी है।
रिटन एबिलिटी टेस्ट
प्रक्रिया : इसमें अभ्यर्थी को दस से 15 मिनट का समय दिया जाता है। इस दौरान किसी भी विषय पर एक निबंध लिखना होता है। निबंध में करेंट इश्यू, सामाजिक मुद्दे और करेंट अफेयर्स के टॉपिक दिए जाते हैं।
मूल्यांकन का आधार : इसमें यह देखा जाता है कि अभ्यर्थी की थॉट प्रॉसेस, रचनात्मकता, प्रवाह और तर्क क्षमता कैसी है।
यह है जरूरी : इससे पार पाने के लिए जरूरी है कि निबंध का स्ट्रक्चर ठीक हो। मसलन, इंट्रोडक्शन से कन्क्लूजन तक व्यवस्थित ढंग से बातों को प्रस्तुत करें।
यहां बचा है आवेदन का मौका
अगर कैट के परसेंटाइल हाथ में आने के बावजूद अभी तक आप किसी बी-स्कूल में पंजीकरण नहीं करवा पाएं हैं तो भी आपके लिए बेहतर मौके उपलब्ध हैं। यहां रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं:
संस्थान अंतिम तिथि परसेंटाइल
आईआईटी मुंबई 28 जनवरी 98 से ऊपर
आईआईटी दिल्ली 28 जनवरी 98
आईआईटी खड़गपुर 28 जनवरी 95
आईआईटी रुड़की 28 जनवरी 94
आईआईटी चेन्नई 28 जनवरी 94
आईआईटी कानपुर 28 जनवरी 93
आईएमआई दिल्ली 21 जनवरी 90
आईएमटी गाजियाबाद 14 जनवरी 90
केजे सोमाया, मुंबई 15 फरवरी 90
आईएफएमआर चेन्नई 31 जनवरी 75
एक्सआईएमई बेंगलुरू 28 फरवरी 75
आईएमटी नागपुर 14 जनवरी 75
एसडीएम आईएमडी मैसूर 15 जनवरी 70
आईएमटी हैदराबाद 14 जनवरी 70
-फोटो सिटी में नाम से सेव हैं...
ऐसे करें तैयारी
मैथ और इंगलिश की सबसे ज्यादा समझ होनी चाहिए। कम से कम तीन महीने की प्रेक्टिस के साथ ही परीक्षा की स्पीड पर ध्यान देना जरूरी है।
अंकुर अग्रवाल-99.38 परसेंटाइल
अगर मैथ बैकग्राउंड है तो इंग्लिश पर फोकस करें। अगर इंग्लिश बैकग्राउंड है तो मैथ पर फोकस करें। कम से कम छह महीने की तैयारी जरूरी।
आदित्य गुप्ता-99.77 परसेंटाइल
स्नैप का रिजल्ट घोषित
सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के अधीन होने वाले स्नैप एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। करियर लांचर केअमित मित्तल ने बताया कि इस बार स्नैप में उनके संस्थान के 30 छात्रों से 90 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है। स्नैप परीक्षा से सिंबायोसिस से जुड़े 18 संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलता है।