फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

*बैंक कर्मी के मकान से दो लाख, जेवरात चोरी

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कारगी रोड निवासी बैंककर्मी के मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए। वह सोमवार को परिवार के साथ एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने दो घंटे के लिए गए थे। इस बीच चोरों ने घर खंगाल डाला। वारदात के समय किराएदार का परिवार पहली मंजिल पर सोता रहा। अन्य घटना में कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया गया।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कारगी रोड निवासी बैंक कर्मचारी भगवत प्रसाद खंडूरी सोमवार की रात करीब नौ बजे परिवार के साथ एक शादी में भाग लेने गए थे, जबकि किराएदार पहली मंजिल पर परिवार के साथ सोया हुआ था। खंडूरी परिवार ने बाहरी गेट लॉक नहीं किया था। करीब ग्यारह बजे जब परिवार वापस लौटा तो कमरों और आलमारी के दरवाजे टूटे थे। अलमारी से दो लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए गए। खंडूरी के दारोगा समधी दून में ही तैनात हैं। चोरी की खबर मिलते ही पटेलनगर पुलिस रात में ही मौके पर पहुुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य घटना में डालनवाला के ओल्ड सर्वे रोड पर रहने वाले सुशांत ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने कार के शीशे तोड़कर उसका लैपटॉप चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें