देहरादून। आज से ट्रेन में स्लीपर क्लास में सफर करना है तो आपके पास पहचान पत्र होना जरूरी है। सभी ट्रेेनों में यह व्यवस्था लागू होगी। अभी तक एसी क्लास में ही आईडी की जरूरत पड़ती थी।
एसी और तत्काल में यह नियम है कि बुकिंग के दौरान जिस आईडी की फोटो कॉपी जमा कराई जाती है सफर के दौरान उसी को प्रस्तुत करना होता है। लेकिन, फिलहाल स्लीपर क्लास में यह व्यवस्था लागू नहीं थी। लेकिन अब स्लीपर क्लास में भी आईडी लेकर चलना जरूरी हो गया है। दून स्टेशन के टिकट पर्यवेक्षक संजय अमान ने बताया कि अगर छह यात्री एक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो बुकिंग जिसके नाम से है उसी की आईडी देखी जाएगी।
ये आईडी दिखा सकते हैं पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशनकार्ड, सेंटर और स्टेट कर्मचारियों के परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस।