विकासनगर। पछवादून बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्ववाधान में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियशिप में नैनीताल के सुनील दत्त ओवरऑल चैंपियन बने। चैंपियनशिप में हिमाचल, मेरठ, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल आदि स्थानों से आए 40 युवा खिलाड़ियों ने शारारिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
एसबी कालेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व विधायक कुलदीप कुमार और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्गों में किया गया। 60 किलोग्राम में विकासनगर के भानू ने बाजी मारी। 65 किलोग्राम में रुड़की के हारुन प्रथम रहे। 70 किलोग्राम में नैनीताल के सुनील दत्त ने सबको पछाड़ा। 75 किलोग्राम में मेरठ के निशांत त्यागी अव्वल रहे। विजेताओं को संजय गुप्ता, अमित ध्यानी और जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह बॉबी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप महावर, सचिव रोहित जोशी, आशिफ जैदी, मनोज सैनी, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अरुण गुप्ता, नीरज ठाकुर, बलवीर चंदेल आदि मौजूद रहे।