फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि निदेशालय कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कृषि निदेशालय को दून से पौड़ी शिफ्ट करने के निर्णय के विरोध में कृषि निदेशालय कर्मचारी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारी आज विधानसभा पर धरना देंगे।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार को दोपहर बारह से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कृषि निदेशालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 12 वर्ष से निदेशालय दून में है। संयुक्त कृषि निदेशक डा. परमाराम ने कहा कि निदेशालय को पौड़ी शिफ्ट करने पर केंद्र से योजनाएं प्राप्त करने, उनके क्रियान्वयन और शासन से समन्वय में दिक्कत होगी। महासंघ के महामंत्री सूरजमणी सती ने कहा कि निदेशालय शिफ्ट करने के विरोध में महासंघ शुक्रवार को विधानसभा पर प्रदर्शन करेगा धरना देने वालों में बीसी तिवारी, चतर सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन को समर्थन दिया। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने कहा कि पौड़ी में कृषि विभाग के कई कार्यालय पहले से हैं। जबरन निदेशालय शिफ्ट किया गया तो परिषद से जुड़े कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


निदेशालय को शिफ्ट करने का निर्णय सही
देहरादून। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा ने कृषि निदेशालय को दून से पौड़ी शिफ्ट किए जाने के निर्णय का समर्थन किया है। राजपुर रोड स्थिति एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निदेशालय को शिफ्ट करने का विरोध किया गया तो अधिकारियों और कर्मचारियों का घिराव किया जाएगा। पर्वतीय जनपदों में मूल तैनाती छोड़कर दून में अटैच अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंडी समिति अध्यक्ष ने कहा कि दून में दस हाट बाजार और दो कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें