फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में दो युवकों में चाकू चले

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लेन-देन के विवाद में दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी तेंजिंग थापा और मथुरा निवासी चंदन चकराता रोड पर एक सिनेमा हाल के बाहर टिकट ब्लैक करने और पॉकेटमारी का धंधा करते हैं। सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच तेंजिंग ने चाकू से चंदन पर हमला कर दिया। उसने भी चाकू छीनकर तेंजिंग पर कई वार किए। चाकू चंदन के हाथ पर तो तेंजिंग के सिर और छाती पर लगा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें