फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहरी रेंज कार्यालय में तालाबंदी करेंगे ग्रामीण

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की बहाली और वन अधिकार कानून लागू करने की मांग को लेकर ग्रामसभा कोठार के कुनाऊं गोठ के ग्रामीणों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सोमवार को रेंज कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया।
विज्ञापन

राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन की गौहरी रेंज कार्यालय परिसर में 18वें दिन सेवानिवृत्त ग्रेफ कर्मचारी कल्याण समिति से जुड़े वरिष्ठ नागरिक ग्रामीणों को समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे। जिनमें समिति के संरक्षक केएस राणा, बीएस रावत, मान सिंह भंडारी, माल सिंह रावत, जय प्रकाश, विशन बहादुर शर्मा, हर्ष सिंह कठैत, शौर्य चक्र विजेता जगत सिंह, बेताल सिंह शामिल थे।
आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा समस्याओं के निराकरण को माहभर का समय दिया गया था, जबकि डेढ़ माह बाद भी स्थितियां जस की तस हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बैशाख सिंह पयाल, चंद्र मोहन सिंह नेगी, मान सिंह, डबल सिंह, रणजीत सिंह, आशीष सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, दमयंती देवी, कृष्णा देवी, गुड्डी देवी, माया देवी, अनीता देवी, उमा देवी, कमला देवी, द्रोपदी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें