फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चौक पर, न चौकी में मिली खाकी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देर रात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की मुस्तैदी का जायजा लेने के लिए एसएसपी केवल खुराना अपनी सेंट्रो लेकर सादे कपड़ों में शहर में घूमे। कई थानों-चौकियाें और पिकेट के पास तेजी से गाड़ी चलाई। हार्न भी बजाया। ज्यादातर जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले लेकिन आराघर पुलिस फंस गई। एसएसपी कार लेकर आराघर चौकी में घुसे। वहां करीब दस मिनट तक खड़े रहे। मगर न तो चौकी में कोई पुलिसकर्मी दिखा न ही आराघर चौक पर। चौकी इंचार्ज भी गायब था। एसएसपी ने इसे लापरवाही मानते हुए तत्काल चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना के अनुसार लगातार आराघर क्षेत्र से शिकायतें मिल रही थीं। चेतावनी देने पर भी वह नहीं माने। चौकी में कार घुसाने से रोकने या पूछताछ करने के लिए कोई भी उनके पास नहीं आया। जबकि सख्त निर्देश हैं कि ग्यारह बजे बाद शहर में घूमने वालों से पूछताछ की जाए। यह घोर लापरवाही है, इसीलिए चौकी इंचार्ज श्रीराम रतूड़ी को लाइन हाजिर किया गया। उनकी जगह मनोहर सिंह रावत को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी ने डोईवाला से प्रेमनगर तक गश्त कर ड्यूटियों का जायजा लिया।

महिला होमगार्ड समेत पांच पुलिसकर्मियों को रिवार्ड
देर रात दिलाराम चौक पर पिकेट ड्यूटी में तैनात सिपाही वीर सिंह और सुभाष को अच्छी ड्यूटी निभाने के लिए गुड एंट्री दी गई। जबकि हेड कांस्टेबल विनोद नयागव को कैश रिवार्ड दिया गया। जबकि चौकी इंचार्ज करनपुर मनमोहन नेगी को एसएसपी ने मौके पर ही अच्छी ड्यूटी के लिए शाबाशी दी। इसके अलावा रविवार दोपहर त्रिमूर्ति चौक पर अच्छी तरह यातायात चलाने वाली महिला होमगार्ड रुक्मणी पांडे को एसएसपी ने मौके पर ही 200 रुपये का कैश रिवार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें