फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिहाज से मसूरी-धनोल्टी अहम

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। स्वरूप फिल्मस् के बैनर तले बन रही फिल्म इश्केरिया की निर्देशिका प्रेरणा वधावन ने कहा कि शूटिंग के लिहाज से मसूरी, धनोल्टी मे अपार संभावनाएं हैं। राज्य में फिल्म नीति न बनने से फिल्म यूनिट को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम होना नितांत जरूरी है।
विज्ञापन

मसूरी में 38 दिन तक चली फिल्म इश्केरिया की शूटिंग करीब 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। इसके बाद फिल्म की शेष शूटिंग मुंबई में होगी। निर्देशिका प्रेरणा वधावन ने बताया कि फिल्म मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले युवक-युवती की प्रेम कहानी है। स्कूल से कालेज तक सफर पूरा करने के बाद युवक मसूरी में ही रहना चाहता है, जबकि युवती मेट्रो टाउन में अपना करिअर बनाना चाहती है। फिल्म की पटकथा खुद ही निर्देशिका प्रेरणा वधावन ने लिखी। मालूम हो कि प्रेरणा ने निर्देशन में लंदन और न्यूयार्क से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की। इससे पहले प्रांरभिक शिक्षा इलाहाबाद में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें