फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में अरुण मिश्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/ देहरादून। करोड़ों के घोटाले में फंसे यूपीएसआईडीसी के मुख्य अभियंता अरुण कुमार मिश्रा की संपत्ति जब्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईडी ने अभी तक देहरादून में चार ऐसी संपत्तियों को जब्त किया है, जिसमें अरुण मिश्रा की भी हिस्सेदारी थी। तकरीब दो करोड़ की इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। करोड़ों की ब्लैक मनी को सफेद बनाने के लिए मुख्य अभियंता ने जो खेल किया उसमें उसके पिता श्रीप्रकाश मिश्र, मां तारा मिश्रा और भाई अुनराग मिश्रा के अलावा उसकी नजदीकी एलीना नायक भी मनी लांड्रिंग के दोषी साबित हो गए हैं। एलीना के नाम से मेसर्स अजंता नाम से फर्म भी खुली हुई है। इनकी संपत्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


क्या हैं आरोप
यूपीएसआईडीसी व ट्रानिका सिटी घोटाले में आरोपी रहे मुख्य अभियंता एके मिश्रा मनी लांड्रिंग के दोषी हैं। सीबीआई ने शुरूआती दौर में उनके 60 से अधिक बैंक खातों के अलावा कई सौ करोड़ की संपत्ति की जानकारी जुटा चुकी है। सीबीआई से मिली सूचना के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय ने अरुण मिश्रा पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। मनी लांड्रिंग की जांच कर रही सीबीआई को अब तक अरुण कुमार मिश्रा के 67 खातों का पता चला है, जिसमें एक बार में एक-एक करोड़ रुपए नकद जमा किए गए। इन खातों में 99 करोड़ रुपयों से अधिक की रकम का स्थानांतरण किया गया। सीबीआई को यह भी पता चला था कि अरुण कुमार मिश्रा के कोलकाता में कई एनजीओ चलाते हैं और दिखावे की एक अलग संस्था बनाकर उसने इंजीनियरिंग कालेज में भी काफी पैसा लगा रखा है।
विज्ञापन




सील हुई संपत्ति
- श्रीप्रकाश मिश्रा के नाम से देहरादून, बलबीर रोड स्थित 23/22 भवन। इसमें अरुण मिश्र का एक तिहाई हिस्सा है। जिसकी कीमत 24 लाख रुपए है।
- तारा मिश्रा के नाम से देहरादून, बलबीर रोड पर सम्पत्ति। इसमें भी अरुण मिश्रा का एक तिहाई हिस्सा। कीमत 23 लाख 75 हजार रुपए।
- अनुराग मिश्रा के नाम से देहरादून, बलबीर रोड मार्ग पर अचल संपत्ति। इसमें अरुण मिश्रा का एक तिहाई हिस्सा। कीमत 24 लाख रुपए।
- मेसर्स अजंता के नाम से देहरादून में बलबीर रोड पर बलबीर एवेन्यू। कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें