फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पोलिंग पार्टी पर दो संदिग्धों की मदद से मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। इसे लेकर उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत भी हुई। पोलिंग पार्टी को निकालने पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। भारी बल की मौजूदगी में देर रात टीम को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर स्थित गोरखपुर स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल में शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने वाला था। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समय समाप्त होने से कुछ मिनट पूर्व दो संदिग्ध लोग बूथ में वोट देने के बहाने घुसे। लेकिन, वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले। आरोप है कि आपत्ति जताने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और पोलिंग पार्टी पर दोनों संदिग्धों के साथ मिलकर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच दोनों संदिग्ध मौके से भाग निकले। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ घेर लिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसपी सिटी दलीप सिंह कुंवर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और भाजपा पर बिना वजह मामले को तूल देने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर की महिलाओं में भी जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पोलिंग पार्टी को बूथ से बाहर निकाला गया। मामले में देर रात तक मुकदमा नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें