फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर एटीएम ठग दबोचा, 34 हजार बरामद

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस ने कई लोगों को चूना लगा चुके एटीएम ठग को रंगे हाथ दबोच लिया। वह एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड पर रुपये निकाल रहा था। उसके पास से 34 हजार रुपये और दो एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। हरिद्वार का रहने वाला युवक बाइक से ठगी करने दून आता था। यहां किसी को शिकार बनाने के बाद वह घर लौट जाता था।
विज्ञापन

सीओ सिटी टीडी बेला ने बताया कि 21 अगस्त को बड़ोवाला निवासी दीपम क्षेत्री के खाते से 15 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए थे। इसके बाद 31 अगस्त को शिवलोक निवासी हर्षमणि घिल्डियाल की बहन के खाते से भी 15 हजार रुपये निकालने की शिकायत मिली। दोनों मामलों में रुपये पीएनबी के घंटाघर स्थित एटीएम से निकाले गए थे। पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार शाम उक्त युवक फिर उसी एटीएम पर पहुंचा। पुलिस पहले से यहां नजर रखे हुए थी। ठग को एक व्यक्ति के एटीएम से नौ हजार रुपये निकालते हुए पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवेश पुत्र चतर सिंह निवासी पंजाबी कालोनी हरिद्वार बताया। प्रवेश ने बताया कि अब तक वह 15 लोगों से हजारों रुपये ठग चुका है।

ठगी के अलग-अलग तरीके
पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर है। वह ठगी के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता था। अनपढ़, बुजुर्गों को मदद के बहाने शिकार बनाता था। कई बार मशीन के बटन को फेविक्विक की मदद से दबाकर चिपका देता था। रुपये निकालने वाला व्यक्ति कार्ड स्वैप करता था, तो उसका कार्ड तो रीड हो जाता था लेकिन मशीन काम नहीं करती थी। कई बार पिन कोड डालने के दौरान आरोपी बगल में खड़ा होकर कोड देख लेता था। संबंधित व्यक्ति के जाते ही वह बटन को बाहर निकालकर पैसे निकाल लेता था। कई लोगों को वह कार्ड बदलकर ठगता था।
विज्ञापन


एक ही दिन हुए थे मुकदमे
मामले में यह संयोग रहा कि उक्त दोनों घटनाओं में दस दिन का अंतर होने के बावजूद मुकदमा 27 अगस्त को ही लिखाया गया। दोनों मामले में आरोपी भी एक ही निकला और उसी शाम को वह दबोचा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें