फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने होटल में लगाई फांसी

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक प्रॉपर्टी डीलर ने गांधी रोड स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में उसने एक महिला और एक वार्ड मेंबर को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्केडिया ग्रांट निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र भंडारी (42) पुत्र बलबीर भंडारी का किसी से रुपयों को लेन-देन चल रहा था। वह पिछले करीब दस दिन से घर छोड़कर गांधी रोड स्थित एक होटल के कमरे में रह रहा था। मंगलवार शाम उसने वहां फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही लक्खीबाग चौकी इंचार्ज कुलदीप पंत वहां पहुंचे। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि एक ग्राम पंचायत सदस्य, एक होटलकर्मी और दो महिला ने उसके करीब 20 लाख रुपये देने हैं। बार-बार मांगने पर भी वे पैसे नहीं दे रहे थे, महिलाओं के नाम पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। रुपये लेते रहे।जिससे वह तंग आ चुका था। उसने लोगों को भी रुपये लौटाने हैं। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से एक महिला भी उसके साथ होटल में रह रही थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पत्नी और बच्चे सदमे में आ गए हैं। राजेंद्र के पिता बलबीर रिटायर्ड फौजी थे।
चार पेज का सुसाइड नोट लिखा
राजेंद्र ने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा। एक पेज में पुलिस के लिए लिखा कि चार लोग उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें सजा दी जाए। एक पेज में मां के नाम लिखा कि मुझे माफ कर देना। मैं कभी अच्छा बेटा नहीं बना पाया। मुझने हमेशा मुझे प्यार दिया। एक पेज पत्नी के नाम लिखा। जिसमें लिखा है कि मुझे माफ कर देना। मुझसे शादी करके कभी तुम्हें सुख नहीं मिला। मेहनत कर बच्चों को पढ़ाना लिखाना और बड़ा आदमी बनाना। चौथ पेज बच्चों के लिए खिला। जिसमें लिखा है कि पापा को माफ कर देना। अपना और मम्मी का ख्याल रखना। पढ़ लिख कर नाम रोशन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें