फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शिक्षक नेता के ‘अपडेट’ से खलबली

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। फेसबुक पर एक शिक्षक नेता के ‘अपडेट’ ने शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। प्रोफाइल के मुताबिक रुद्रप्रयाग के रहने वाले इस शिक्षक ने विभाग के एक उच्चाधिकारी पर तबादलों के नाम पर शिक्षिकाओं का शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने अपने अपडेट में शोषण का शिकार शिक्षिकाओं का नाम तक लिख डाला है। आरोप तो यहां तक है कि उक्त शिक्षिकाओं ने गलत ढंग से मनचाही पोस्टिंग हासिल की। मामले में एक शिक्षिका ने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश के बाद साइबर एक्सपर्ट और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच पुलिस से कराई गई, लेकिन मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के चलते पुलिस के साइबर एक्सपर्ट दारोगा भारत सिंह को जांच सौंपी गई है। मामला काफी संगीन हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-नीरू गर्ग, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें