फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुईं दून की सड़कें

Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। इस बार की बारिश ने दून की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। तकरीबन सभी सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो कई-कई फुट सड़क बह भी गई है। पीडब्लूडी इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को जिम्मेदार बता रहा है।
विज्ञापन

इस समय जिस भी सड़क पर निकला जाए, वह कहीं न कहीं पर टूटी मिलेगी। कई सड़कों में गहरे गड्ढे हो रखे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरा होने के कारण इनका पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर उन जगहों पर अधिक परेशानी हो रही है, जहां पहले पाइप लाइन आदि के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन, पीडब्लूडी की तरफ से समय पर पेचवर्क नहीं कराया गया। पहले खुदाई और फिर बारिश के कारण यहां सड़क कटती गई और फिर बढ़े गड्ढे बन गए।
शहर की ही मुख्य सड़कें ईसी रोड, हरिद्वार रोड, प्रिंस चौक, गांधी रोड, रायपुर रोड, न्यू रोड, कैंट रोड आदि सड़कों पर गड्ढे हो रखे हैं। जबकि कई जगह इन सड़कों का काफी बड़ा हिस्सा बह गया है। एनएच की सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड में भी काफी बड़े गड्ढे बन गए हैं। जबकि यहां पर लगातार हजारों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सीएम पांडे का कहना है कि शहर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण सड़कों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। सारा पानी सड़कों पर ही बह रहा है। वैसे अब बारिश रुकने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़कों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें