मां तुझे प्रणाम इंडिया रॉक्स के लिए पहला ऑडिशन सोमवार को हुआ। होटल सम्राट हेवेंस में डांस ग्रुप्स ने देशभक्ति गीतों पर जोरदार प्रस्तुति दी। फिनाले 15 अगस्त को होगा।
अमर उजाला की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान 2013 के तहत इंडिया रॉक्स के लिए डांस ग्रुप्स का चयन हुआ। ऑडिशन में मेरठ, मोदीनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत के डांस ग्रुप्स ने प्रस्तुति दी।
डांस ग्रुप्स ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े गीतों पर नृत्य किया। फिनाले 15 अगस्त को जीआईसी मैदान में होगा। ऑडिशन में चयनित डांस ग्रुप्स प्रतियोगिता के फिनाले में भाग लेंगे। हर साल की तरह इस साल भी फिनाले में बॉलीवुड की मशहूर सेलेब्रिटी विजेता डांस ग्रुप का चयन करेंगी।
ऑडिशन में स्प्रिट मूवमेंट क्लब बिजनौर, एमजेवन गाजियाबाद, मेपल्स एकेडमी मुजफ्फरनगर, सीमा डांस एकेडमी मेरठ, बिट्स ऑफ डांस मेरठ, विनर्स डांस ग्रुप मेरठ, सादिक एंड एकता डांस ग्रुप मेरठ, दानू ग्रुप मेरठ, चांस डांस एकेडमी मेरठ, रंगशाला डांस एकेडमी मेरठ सहित नित्य झंकार संगीत एकेडमी मोदीनगर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। फिनाले के विजेताओं को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह हैं शामिल
समारोह में हमारे सहयोगी आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, द अध्य्यन स्कूल, शांति निकेतन विद्यापीठ, एडको डवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाश गंगा साड़ीज, सम्राट हेवेंस, रेडियो आईआईएमटी, न्यू लक्ष्मी साउंड, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इरा मॉल, एआरआईएमटी कॉलेज, एएस स्टूडियो व भारती मिल्क स्पलेश आदि हैं।