फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद महिला ने बच्चों संग कुएं में कूद कर दी जान

Thu, 27 Oct 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने यह कदम पारिवारिक कलह से ऊबकर उठाया। बलिया के बंकवा गांव में रहने वाली रूबी शर्मा के साथ मारे गए दोनों बच्चों की पहचान विवेद और आर्यन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


विवेक की उम्र चाल और आर्यन की उम्र दो साल बताई जा रही है। महिला और बच्चों की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रोज-रोज के झगड़ों से रहती थी परेशान

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पेशे से ट्रक चालक पति से रोज-रोज के झगड़ों से महिला परेशान रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें