फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार महिला की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 22 Sep 2019 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में दुर्घटना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की घटना सामने आती रहती है, जिसमें किसी न किसी की मौत होने का मामला सामने आता है। आज भी शहर मिर्जामुराद में एक रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


मौत के बाद स्थानीय लोगों रोड जाम लगा दिया। महिला बाइक पर सवार थी। जिससे ट्रक से टक्कर हो गई और वह ट्रक के नीचे आ गई। वहीं हादसे में राजदेव विश्वकर्मा(55) घायल हो गए, जो बाइक चला रहे थे, मुन्नी देवी(45) बाइक पर पीछे बैठी थीं।

एक्सीडेंट की भनक लगते ही सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। एनएच-2 पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि रोड में गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को हॉस्पिटल भेज दिया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समझाने के घंटो बाद लोग शांत हुए। इनका कहना था कि प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले वन वे रोड पर एनएचआई ने आधा रोड ब्रैकेटिंग कर गड्ढा बना छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहीं। इसको तत्काल ठीक करवाया जाए। घटनास्थल पर मौजूद खजूरी चौकी इंचार्ज अनिल साहू द्वारा एनएचआई के लोगों से बातचीत कर तत्काल ठीक कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों द्वारा जाम समाप्त किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें