फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के थप्पड़ से खफा देवरानी नदी में कूदी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवती श्यामकली और वहां उपस्थित पति और दोनोें मासूम बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ससुराल में जेठानी द्वारा थप्पड़ जड़ दिए जाने से खफा युवती ने केन नदी में छलांग लगा दी। वहां शिकार खेल रहे मछुवारों ने जाल डालकर उसकी जान बचाई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन



घटना सोमवार को सुबह करीब नौ बजे की है। शहर के बिजलीखेड़ा में श्यामकली (24) पत्नी सरोज कुमार का ससुराल में जेठानी और ससुर से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध श्यामकली घर से निकल गई और शहर की सीमा पर स्थित केन नदी में नेशनल हाईवे पर बने सड़क पुल से छलांग लगा दी। पुल के नीचे नदी में मछलियों का शिकार कर रहे मछुआरों ने जाल डालकर उसे डूबने से बचा लिया।

करीब आधे घंटे बाद आई मटौंध थाने की पुलिस ने श्यामकली को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में श्यामकली ने बताया कि मकान बनवाने को लेकर ससुर व जेठानी से उसका विवाद हो गया। इसी बीच जेठानी ने उसे थप्पड़ मार दिया। ससुर ने गाली देकर घर से भाग जाने को कहा। यह बात उसे नागवार गुजरी और क्षुब्ध होकर नदी में जा कूदी। श्यामकली के मुताबिक, घटना के समय उसका पति घर में ही मौजूद था। वह पति से मायके जाने की बात कहकर घर से निकल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें