फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नाले में धकेल कर मार डाला

विज्ञापन
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के समीप लंबी केरी नाले से एक महिला श्रद्धालु का शव मंगलवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा चिकित्सा केंद्र भेज दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन करने पर पता चला कि उसके पति ने ही उसे नाले में धकेल कर मार डाला।
विज्ञापन


एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार मुताबिक मृतका लक्ष्मी गुप्ता (25) की इसी साल मार्च में बी-2 ब्लाक हाउस 488 सुल्तानपुरी दिल्ली-86 निवासी शक्ति गुप्ता से शादी हुई थी। दोनों ने वैष्णो माता का दर्शन करने की योजना बनाई। यहां उसके पति ने धोखे से लक्ष्मी को नाले में धकेल दिया।

एसएसपी के मुताबिक शव को बरामद करने के बाद उसकी स्थिति से हत्या की आशंका हो रही थी। लिहाजा उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वह मुकर रहा था, लेकिन सख्ती से पेश आने पर शाम को उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पति ने माना है कि उसने ही अपनी पत्नी को जानबूझ कर नाले में धकेला। अब यह पता किया जा रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें