फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम की राह में पति बन रहा था रोड़ा, शराब पिलाकर बीवी ने करवा दी हत्या

Mon, 25 Sep 2017 02:47 PM IST
amarujala.com; Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के बाद ही पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में खबर लग गई थी। उसने गांव भी बदल लिया लेकिन बीवी अपनी खराब आदतें न बदल पाई। अवैध संबंधों के चक्कर में हुए इस हत्याकांड का मामला आंध्रप्रदेश के गुंटूर से आया है।  
विज्ञापन


रविवार को तेनाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी बीवी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी के मुताबिक पति की रोकटोक और जायजाद से बेदखल करने की धमकी के बाद पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कांतामू कौंडुरा के रहने वाले दासबाइना गोपी (35) की शादी सालों पहले आरोपी सुजाता से हुई थी, लेकिन शादी के बाद ही उसके अवैध संबंध बन गए। इसकी जानकारी जैसे ही पति को लगी उसने अपनी बीवी को समझाने की लाख कोशिशें की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मृतक गोपी ने पूरे परिवार सहित गांव ही छोड़ना का फैसला किया।

मृतक गोपी को लगा कि गांव छोड़ने से शायद सुजाता के व्यव्हार में फर्क आएगा और वो सुधर जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुजाता के अवैध संबंध जारी थे। जिससे गुस्साए गोपी ने सुजाता को धमकी देते हुए अपनी खेत की जमीन बहनों को दान करने की बात कर डाली।

शराब पिलाकर सुलाया मौत की नींद

जमीन-जायजाद में दूसरों को भी हिस्सेदार बनाने की बात सुजाता को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पति की हत्या की साजिश रच डाली। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए खूनी बीवी ने एस आरिफ नामक शख्स की मदद ली।

13 सितंबर को आरोपी सुजाता ने अपने पति से आरिफ और एक दूसरे शख्स एमएस शंकर की मुलाकात करवाई। जिसके बाद उन्होंने मिलकर शराब पी। मौका मिलते ही शराब के नशे में धुत गोपी को सुजाता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

तीनों ने मिलकर गोपी की लाश एक नहर में फेंक दी और बाद में सुजाता ने 15 सितंबर को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस से करवाई। मामले की जांच के दौरान गोपी का शव एक नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद कड़ी पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने अपने ही पति के आरोप में सुजाता को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें