फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सिंह की मौत का खुलासा करो साहब!

Tue, 03 Apr 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
खटीमा कोतवाली में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

खटीमा। मान सिंह की मौत के खुलासे को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सीओ कमला बिष्ट से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। सीओ ने विधायक को बताया कि कोतवाली पुलिस ने मान सिंह की मौत के मामले में एसएसपी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


16 मार्च को बानूसी में मान सिंह का शव मिला था। जिसके बाद से पुलिस ने अब तक मामले में विभिन्न कोणों से जांच की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर, रविवार को एक युवक संदीप उपरारी ने घटना की रात 15 मार्च को मृतक को लोहियापुल के पास दिखने का दावा किया था। जिस पर पुलिस को विश्वास नहीं है। सोमवार को भारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी की।

 

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिससे मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा है। इस दौरान कोतवाली पहुंचे विधायक को सीओ ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। सीओ ने बताया कि कोतवाल ने इस मामले में एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच किसी और एजेंसी से कराने की मांग की है। 

विधायक के सामने फूट-फूट कर रो पड़ी मां
 विधायक धामी जब ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो मृतक की मां पार्वती देवी विधायक के समक्ष फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दूसरी जांच एजेंसी जांच करेगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण कोतवाली से हटे। वहां पर अंकुर सिंह जिमवाल, खड़क सिंह धामी, कुंवर सिंह खनका, गंभीर सिंह धामी, अमित पांडे, संतोष अग्रवाल, बासूली देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, खीम सिंह, हंसी देवी आदि थे। 

विज्ञापन


दबाव में बेगुनाह को नहीं भेजा जाएगा जेल: एसएसपी
खटीमा। एसएसपी सदानंद दाते ने मुकदमे में शक के आधार पर नामजद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बिष्ट, उनके पुत्र शशांक बिष्ट, दीपक सामंत और दो अन्य का इस घटना में हाथ होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस तीन कोणों पर काम कर रही है। जिसमें पहला जो नाम संदीप उपरारी द्वारा बताया गया है। लेकिन उसमें भी बयान अलग-अलग आ रहे हैं। दूसरा मृतक का परिवार भी शक के दायरे में है। तीसरा रोड रेज का मामला है। राह चलते किसी से मारपीट या झगड़ा हुआ जिसमें मृतक की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों के दबाव में वह किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें