फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में विफल होने पर किशोरी से मारपीट 

Tue, 29 Mar 2016 12:47 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
झगड़ा न करें, पुलिस से शिकायत करें - फोटो : मिड-डे
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर के हैंसर  धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को किशोरी की तहरीर पर एक युवक के विरूद्घ छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाने पर अपनी मां के साथ पहुंची किशोरी का कहना था कि वह 22 मार्च की शाम बाजार से अपने घर जा रही थी। उसी समय रास्ते में गांव का एक युवक मिल गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने अश्लील हरकत करने से मना किया तो वह नाराज हो गया और गाली देने लगा। 
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि उक्त युवक ने उसे जबरजस्ती बगल के गेहूं के खेत में खींच कर ले गया। वहां भी अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद युवक उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी का आरोप था कि उसके द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर युवक नाराज हो गया और उसे मारने पीटने लगा। जिससे उसे काफी चोटें लगी हैं। 
किशोरी का कहना है कि शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पीड़ित का आरोप था कि वह 22 मार्च से ही थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष आर डी मौर्य का कहना है कि पीड़ित किशोरी की आज ही तहरीर मिली है जिसके आधार पर एक युवक के विरुद्घ छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

इनसेट---
दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र से जिले की स्वाट टीम ने अलग- अलग जगहो से दो संदिग्ध लोगों को उठाया है। उनसे पूछ ताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो स्वाट टीम के हाथ कुछ अहम साबूत लगे है। जल्द ही जिले की कुछ बड़ी घटनाओ का खुलासा हो सकता है। फिलहाल इस मामले में स्वाट टीम या महुली पुलिस कोई भी जानकारी देने से कतरा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें