फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति की मौत

Mon, 26 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 राज्य सीमा पर यूपी क्षेत्र में स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति-पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।रविवार देर शाम राज्य सीमा से सटे रामपुर (यूपी) के गांव आर्सल पार्सल (हसन का मजरा) निवासी नासिर अली बाइक से पत्नी मुस्कान के साथ अपने ससुराल गांव फरीदपुर रामपुर जा रहा था।
 

उधर, रामपुर (यूपी) के गांव नरपतनगर निवासी अब्दुल हसन पत्नी रानी और पुत्र मोहम्मद सलीम को लेकर लौट रहा था। यूपी के गांव नरपतनगर के पास एक स्कॉर्पियो ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।  घटना के बाद चालक स्कॉर्पियों को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दोनों दंपति और बालक घायल हो गया।  घायलों को स्वार (रामपुर) के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान नासिर और उसकी पत्नी मुस्कान की मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे ले लिया है। बताते हैं कि दोनों का निकाह करीब सात माह पूर्व ही हुआ था। नासिर बाजपुर दोराहा चौक पर हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाता था।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें