फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से सवा दो लाख की टॉफी लूट ले गये जायलो सवार

Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के अंतराम टोल व महेवा के बी मंगलवार देर रात को जायलो सवार बदमाशों ने टॉफी से भरी पिकअप लूट ली। ड्राइवर व हेल्पर को बांधकर बनाकर खेत में फेंका और गाड़ी से टॉफी के 171 गत्ते लूट ले गये। बदमाश पिकअप भी छोड़ गये। बुधवार सुबह नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने खेत में बंधे ड्राइवर-हेल्पर को खोला तब जाकर घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने घटना की जानकारी बकेवर पुलिस को दी तो उसने सीमा विवाद की बात कहकर अजीतमल थाने का मामला बताकर  टरका दिया। वहां पर रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर पीड़ितों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उनके कहने पर बुधवार रात को बकेवर थाने में ड्राइवर-हेल्पर की तहरीर ली गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।  
विज्ञापन


आगरा के प्रकाश नगर में रहने वाले ड्राइवर रोहित व हेल्पर आसू तोमर भोले बाबा ट्रांसपोर्टर की पिकअप चलाता है। मंगलवार को रोहित ने आगरा के तरूण सेठिया की एजेंसी से टॉफी (हार्टवीट कैंडी) के 171 गत्ते कानपुर की पिंकी एजेंसी में ले जाने के लिये लोड किये। इसको लेकर दोनों ही आगरा कानपुर नेशनल हाईवे के पास अंतराम टोल से पहले पहुंचे थे। ड्राइवर रोहित ने बताया कि रात में करीब साढ़े तीन बजे के वक्त एक जायलो सवार आठ लोगों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और उसके बाद रोहित और अंासू को अपनी जायलो में डाल लिया और पिकअप को अपने कब्जे में लिया। दोनों की पिटाई के बाद बदमाश रेाहित और अंशु को निबाड़ी कला के खेत में छोड़ गये। उन्होंने पिकअप से 171 गत्ते दूसरी गाड़ी में लोड कियेे और पिकअप को खेत के पास छोड़ गये।

सुबह नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने रोहित और आसू के हाथ खोले। तब जाकर रोहित ने घटना की जानकारी बकेवर पुलिस को दी। लेकिन बकेवर पुलिस ने मामला अंतराम टोल का बताते हुये अजीतमल जाने की सलाह दी। उसके बाद अजीतमल पहुंचे रोहित को काफी देर पुलिस ने थाने में बैठाये रखा। उसके बाद बगैर रिपोर्ट दर्ज किये कि मामला बकेवर का बोलकर वापस किया। उन्होंने घटना की जानकारी एजेंसी मालिका को दी और साथ ही उच्चाधिकारियेां को बतायी। उनके कहने पर बुधवार देर रात को ड्राइवर रोहित से पुलिस ने तहरीर ली। हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार का कहना है कि तहरीर ले ली गई है, पुलिस मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर के बताये अनुसार पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उसके बाद निबाड़ीकला मार्ग के खेत के आसपास ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें