फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बनकर महिला से ढाई लाख ठगे

Wed, 04 Apr 2018 11:38 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
तांत्रिक बन कर दो युवकों ने इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की पत्नी से ढाई लाख की ठगी कर ली। महिला को जालसाजों ने धन दोगुना करने की बात का झांसा दिया था। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के किस्तियापुर निवासी रामदेवी पत्नी रामआसरे ने बताया उसके पति अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे ताहपुर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक से घर लौट रही थीं, तभी गांव के समीप श्रीराम अकादमी पब्लिक स्कूल के पास दो युवक बाइक लिए खड़े मिले। उहोंने बुलाया और हस्त रेखा देखकर भाग्य बताने की बात कही। हाथ पर एक गुलाब का फूल रखा और कहा तुम्हारे पति का तीन साल पहले एक्सीडेंट हो गया था, मरते-मरते बचे थे। बेटे-बेटियों की संख्या भी बताई और कहा कि तीन दिन में पति की मौत हो जाएगी।

यह सुनकर वह परेशान हो गई। युवकों की बातों पर उसने भरोसा कर लिया और पति की जान बचाने के लिए उपाय पूछा। इस पर युवकों ने कहा कि तुम्हारे पास काफी जेवर हैं, उससे पूजा पाठ करना होगा और धन भी दूना हो जाएगा। विश्वास में आकर उसने घर से बिना किसी को बताए 60 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी लाकर युवकों को गांव से बाहर सुनसान जगह में पूजा के लिए दे दी। युवकों ने आंख बंद कराकर आधे घंटे बैठने को कहा।
विज्ञापन


जेवरों की थैली हाथ पर रख दी। समय बीत जाने पर जब आंख खोली तो दोनों भाग चुके थे। हाथ में थैली भी नहीं थी। ठगी का पता चलने पर उसके होश उड़ गए। रोती हुई पति को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी की पर युवकों का पता नहीं चला। महिला ने ढाई लाख के जेवर ले जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। ठगों की हुलिया, उम्र, की जानकारी की गई है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें