फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के बाद युवती को ट्रेन से खींचने की कोशिश

Sat, 03 Jun 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में ट्रेन में महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटना रुक नहीं रही है। रोज ट्रेन में कोई न कोई घटना होती रहती है। जीआरपी के सिपाही कहां रहते हैं पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम लखनऊ  से आ रही सियालदा एक्सप्रेस से स्योहारा रेलवे स्टेशन पर दो युवकों ने एक युवती को ट्रेन से खींचने का प्रयास         किया। अन्य यात्रियों ने युवकों के प्रयास को असफल कर दिया। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। 

 दैनिक यात्री अमलेश कुमार, त्रिभुवन सिंह आदि ने बताया कि सियालदाह एक्सप्रेस में लखनऊ की ओर से तीन युवती, एक महिला  और एक पुरुष सफर कर रहे थे। मुरादाबाद से कुछ युवक ट्रेन में  सवार हुए। सीट पर बैठने को लेकर युवतियों से युवकों का विवाद हो गया। 
विज्ञापन


युवकों ने एक युवतियों के साथ बदतमीजी करनी शुरू दी। ट्रेन में हंगामा खड़ा हो गया। अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उन्हें भी धमकी देनी      शुरू कर दी ओर यात्रियों से भिड़ने लगे। ट्रेन स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रुकी तो युवकों ने एक युवती को ट्रेन से खींचने की कोशिश की।

युवकों की यह हरकत देख अन्य यात्री उनके भिड़ गए तब जाकर युवक पीछे हटे। इस घटना से काफी देर तक स्टेशन पर हंगामा रहा पर जीआरपी का कोई सिपाही वहां नहीं आया। यात्रियों का कहना है कि कुछ युवक ट्रेन में आए दिन इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। 

कभी सीट पर बैठने को लेकर  तो कभी किसी और बात को लेकर ट्रेन में विवाद होता ही रहता है। पर कोई इस ओर ध्यान नहीं देता। ट्रेन में ड्यूटी करने वाले जीआरपी के सिपाही कहां रहते किसी को नहीं मालूम। विवाद के दौरान उनका कोई अता पता नहीं चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें