फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में व्यापारी से तीन लाख की टप्पेबाजी

सार

आढ़त की दुकान से टप्पेबाजों ने रुपये से भरा बैग किया पार
विज्ञापन
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। शहर की नवीन गल्ला मंडी में किसान बनकर आढ़त पहुंचे युवक ने व्यापारी का तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। बैग गायब देख व्यापारी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें मुख्य आरोपी दो युवकों के साथ बाइक में बैठकर भागते कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी शंकर शिवहरे की चरखारी बाईपास मार्ग स्थित नवीन गल्लामंडी में आढ़त है। जिसमें वह किसानों के माल की खरीद फरोख्त करता है। गुरुवार की दोपहर शंकर शिवहरे अपनी आढ़त में एक किसान की चना की फसल की तुलाई करा रहा था। तभी किसान बनकर एक युवक आढ़त पहुंच गया और दुकान में ही बैठ गया। इस दौरान युवक आढ़त में रखी तीन लाख की नगदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। किसान की फसल की तुलाई के बाद जब व्यापारी ने पैसे देने के लिए बैग की ओर देखा तो वह हक्का-बक्का रह गया। बैग गायब होने की खबर मंडी में फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर निकल गए। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराए गए। जिसमें दुुकान में बैठा युवक बैग लेकर पहले से बाइक में बैठे दो युवकों के साथ मौके से भागता कैद है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में करीब तीन लाख रुपये की नगदी थी। व्यापारी से टप्पेबाजी की घटना के बाद नवीन गल्ला मंडी में अन्य आढ़तियों और किसानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें