फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की कार ट्रक में घुसी, पांच गंभीर

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
परशुरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में बारातियों से भरी कार टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने एक को गोरखपुर जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

परशुरामपुर कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता के पुत्र विश्वनाथ गुप्ता की शादी थी। बारात कप्तानगंज बाजार में गई थी। द्वारपूजा के बाद बाराती खाना आदि खाकर लौटने की योजना बनाए। इसके बाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर पांडेय निवासी चालक हरिलाल के साथ बाराती इटवा निवासी शशिकांत उपाध्याय, सुरेला के योगेश पाठक, परशुरामपुर के राजीव गुप्ता, इटवा निवासी समयदीन कनौजिया लौट लिए। कार अभी महराजगंज बाजार से आगे बढ़ी ही थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में चालक हरिलाल के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चालक वहीं बेेहोश हो गया। दुर्घटना के बाद इसी बारात से लौट रहे दूसरे वाहन के सहयोगियों ने सभी घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हरि लाल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और योगेश पाठक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जबकि समयदीन और शशिकांत उपाध्याय को घर जाने दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें