फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा

सार

जीरो प्वाइंट से 26 किमी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई कार 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह जीरो प्वाइंट से 26 किलोमीटर पर भाईपुर गांव के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसेे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला और बच्चे समेत तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी सोहन लाल दो दिन पूर्व अपने तीन मित्रों, एक महिला और एक बच्चे के साथ मथुरा गए थे।

सोहन दिल्ली में व्यापार करते हैं। रविवार को सोहन अन्य लोगों के साथ कार से होकर दिल्ली लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर भाईपुर गांव पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार महिला बच्चे समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस, हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें