फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पकड़ा गया नोट बदलने वाला गिरोह

विज्ञापन
The gang was caught exchanging notes in Bareilly - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
गुप्त तरीके से बैंकों में नोटों की अदला-बदली होने की चर्चाएं तो बहुत थीं, लेकिन पुख्ता सुबूत नहीं मिल पा रहे थे। बुधवार को डोहरा मोड़ पर पकड़े गए फौजियों के दो बेटों ने 17 फीसदी कमीशन लेकर नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पकड़े गए दोनों युवक छात्र हैं। उनके पास से 3 लाख 12 हजार 500 रुपये की करेंसी बरामद हुई है। उन्होंने उन तीन लोगों का नाम भी बताए हैं, जिनके लिए वे काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

थाना बारादरी की रुहेलखंड चौकी पुलिस को पता लगा था कि बिथरी चैनपुर इलाके के कुछ लोग नोटों की अदला-बदली कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज रविशंकर यादव को तैय्यतपुर गांव के एक फौजी के बेटे अजीत कुमार का नंबर मिल गया। उन्होंने मुखबिर के फोन से अजीत से बात की। दो दिन तक चली बातचीत में पहले 90 हजार रुपये बदलने की बात हुई। इसके बाद रकम बढ़ती गई। अजीत ने 17 फीसदी पर नोट बदलने की डीलिंग होने पर थाना बिथरी चैनपुर के महेशपुरा शाहे इमामउद्दीन गांव निवासी अपने दोस्त हरफूल सिंह से संपर्क करके नोटों का इंतजाम करने को कहा। हरफूल रिटायर्ड फौजी हीरालाल का बेटा है।
मुखबिर के लिए पहले ही सिपाहियों ने नकली गड्डी बनाकर थैले में रख ली थीं। गड्डियों में ऊपर और नीचे 500 के दो-दो पुराने नोट लगा दिए थे। डीलिंग के मुताबिक अजीत अपने दोस्त हरफूल सिंह को स्कूटी से लेकर जैसे ही डोहरा मोड़ पर पहुंचा, चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दोनों को रुहेलखंड चौकी ले गई। मामले का पता लगने पर एसपी सिटी समेत कई अधिकारी चौकी पर पहुंचे और पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है। आयकर विभाग द्वारा छानबीन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पकड़े गए युवकों ने बिथरी चैनपुर थाने के ही नौगंवा गांव के ओमपाल उर्फ पंडित जी, महेशपुरा के जोगेंद्र कुमार और डोहरा के कृष्णपाल उर्फ केपी का नाम बताया है। केपी को परचून का दुकानदार बता रहे हैं। तीनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

 
बरामद रकम में दो हजार के 134 नोट
छात्रों से बरामद हुए नोटों में 2000 रुपये के 134 नोट, पांच सौ के 20 नए नोट और सौ रुपये के 345 नोट शामिल हैं।
 
पकड़े गए दोनों युवकों के फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर चेक किया जाएगा, ताकि गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। पूरे जोन में अलर्ट करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। -विजय सिंह मीना, आईजी जोन, बरेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें