फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक पर तानी पिस्टल, यात्रियों ने पकड़ा

Mon, 05 Dec 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
गोला इलाके में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने प्राइवेट बस चालक पर सरेराह पिस्टल तान दी। यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। 100 नंबर पर सूचना दी मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पिस्टल और बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



गोला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रहने वाले रमई यादव की महाकाल नाम से प्राइवेट बस गोला से गोेरखपुर के चलती है। बस को उनका भाई हरेंद्र यादव चलाता है। सोमवार की शाम चार बजे बस गोरखपुर से गोला आ रही थी। कौड़ीराम चौराहे से बस जैसे ही आगे बढ़ी बाइक सवार दो बदमाश पीछा करने लगे। रामनगर चौराहे पर पहले साइड न देने पर विवाद किया, और आगे जाकर पिस्टल दिखाकर बस को डड़वापार चौराहे पर रोक लिया। बस रोक ने के बाद बदमाशों ने कंडक्टर का बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

पुलिस को सूचना देने के बाद अभी लोग इंतजार ही कर रहे थे कि इतने में बदमाश लोगों को चकमा देकर फरार हो गए। इस संबंध में गोला प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह का कहना है कि पिस्टल व बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें