अमर उजाला ब्यूरो
कबरई (महोबा)। झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कबरई स्टेशन के समीप एक किशोरी का शव पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने शव शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना कबरई के ग्राम बीला उत्तर निवासी सरिता उर्फ बिट्टो (17) पुत्री कामता सोमवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई। देर रात वह सरिता मुख्य गेट का ताला खोलकर घर से कहीं चली गई। मंगलवार की सुबह सरिता का शव कबरई स्टेशन के आउटर पर पड़ा मिला है। उधर, यात्रियों ने एक बालिका का शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। शव के समीप किशोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
इसेंट
मोबाइल से सुलझेगी मौत की गुत्थी
कबरई। रेलवे ट्रैक पर मिले सरिता के शव के पास उसका मोबाइल भी मिला है। पुलिस को सरिता के मोबाइल से अहम सुराग मिल सकते है। सरिता यदि आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकली थी तो वह मोबाइल लेकर क्यों निकली। बिना मोबाइल से जा सकती थी। वहीं यदि किसी ने काल करके सरिता को घर से बुलाया तो वह कौन था। पुलिस संदेह के सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।