ट्यूशन देने के बहाने से छात्रा से दुष्कर्म करने पर पुलिस ने एक निजी शिक्षक को दबोचा है। आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक हत्या के आरोप में दस साल की सजा भी काट के चुका है। आरएस पुरा के एसडीपीओ हरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि बिश्नाह के गांव माली के रहने वाले बोध राज ने एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध बनाए थे और 1999 में दोनों ने मिलकर उक्त महिला के पहले पति विजय कुमार की हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों दस साल तक जेल में रहे। करीब तीन साल पहले उक्त महिला की संदिग्ध मौत हो गई। वह दबलैड़ में उक्त महिला के साथ रहता था। उसकी मौत होने के बाद उसने आरएस पुरा के दस नंबर वार्ड में एक कमरा किराया पर लिया हुआ था। दो साल पहले उसने एक छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
छात्रा ने डर के मारे कुछ नहीं बताया। अब दो साल बाद फिर उसने छात्रा को ब्लैकमेल किया तो छात्रा ने अपनी मां को सारी कहानी बताई। मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।