फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनो के घर मे 30 लाख की चोरी पुलिसकर्मी ने कहा, ‘ज्यादा जेवर मत लिखवाओ’

Mon, 01 Oct 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chori - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के  बैरागढ़ इलाके में एक लेबर कोर्ट के एक स्टेनो के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर और 20 हजार नकदी ले उड़े। चोरों ने घर की एक अलमारी को निशाना बनाया जिसमें स्टेनो की पत्नी और बहू के जेवर रखे थे। आनन-फानन में स्टेनो पुलिस स्टेशन पहुंचा और चोरी की बात बताई और एफआईआर दर्ज कराने लगा। जब वह रिपोर्ट लिखवा रहा था तभी पुलिसकर्मी ने कहा कि ज्यादा जेवर नकदी मत लिखवाओ क्योंकि आप एक सरकारी कर्मचारी हो।

विज्ञापन


लक्ष्मण केवलानी लेबर कोर्ट 55 वर्षीय हैं वह वनट्री हिल्स, बैरागढ़ शाहजहांनाबाद में जज के स्टेनो हैं। लक्ष्मण ने बताया कि शनिवार दोपहर वह और उनका बेटा अपने ऑफिस में थे, जबकि पत्नी और बहू अस्पताल गई थीं। घर पर दोपहर एक से चार बजे तक घर में ताला लगा था। शाम चार बजे पत्नी ने घर पहुंचने पर चोरी की सूचना दी।
चोर ने घर की अलमारी को सिर्फ निशाना बनाया। अलमारी में एक पोटली में 10 लाख कीमत के  जेवर रखे थे। इसमें सोने की चूड़ियां, कंगन, चेन, अंगूठियां व टॉप्स थे जबकि पास ही 20 हजार रुपए नकद रखे थे। 
विज्ञापन


वहीं चोरी का दूसरा मामला बीयू कैंपस से आया है। 57 वर्षीय अरविंद चौहान  बीयू कॉलेज में प्रोफेसर हैं। शनिवार दोपहर अरविंद मकान का ताला खुला छोड़कर काम से विवि गए थे। जब वह घर वारस आए तो उन्हें घर में कुछ अलग लगा और कमरे के अंदर रखा एक बैग नहीं मिला। बैग में पासपोर्ट, कागजात, दो तोले सोने के जेवर और अन्य सामान रखा हुआ था। घर से निकलते समय एक युवक उन्हें घर के पास भी नजर आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें