फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वां में अवैध खनन करते छह वाहन जब्त

विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के एक निजी पैलेस की आड़ में स्वां नदी में चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
शनिवार देर रात स्वां में अचानक कार्रवाई से अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं सभी पुलिस को देख मौके पर ही वाहन, बेलचे सहित अन्य सामान छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने दो ट्रक, दो टिपर, दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह को संतोषगढ़ की स्वां नदी में माफिया द्वारा खनन करने की सूचना मिली। इस पर डीएसपी आधी रात को टीम सहित स्वां नदी में पहुंच गए। पुलिस टीम को देख लोग वाहन मौके से ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तलाश के बाद कोई भी खननकारी नहीं मिला। खनन के दौरान प्रयोग किए जा रहे एक जेसीबी, ट्रक, ट्रैक्टर और टिपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह हरोली क्षेत्र के बेला-बाथड़ी में डीएसपी कुलविंद्र ने दबिश देकर खनन में संलिप्त करीब आठ वाहन कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषगढ़ स्थित एक निजी पैलेस की आड़ में स्वां नदी के किनारे रेत के डंप पर छापेमारी की गई। जहां से जेसीबी समेत करीब आधा दर्जन वाहनों को जब्त किया गया है। डीएसपी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें