फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतकार जिंद स्वाड़ा के चचेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या

Thu, 17 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
विज्ञापन
कत्ल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के खरड़ के गांव स्वाड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का खून से सना शव सरकारी स्कूल के पीछे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को खरड़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर जसकरन सिंह (38) के रूप में हुई है। मृतक नामी पंजाबी गानों के लेखक जिंद स्वाड़ा के चाचा का बेटा था। पुलिस का कहना है इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की एक महिला ने बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूल के पीछे स्थित खेत में शव पड़ा हुआ देखा। उसने गांव वालों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर तेज चाकू से कई बार हमला किया गया था। मृतक की छाती, पेट व चेहरे पर कई जगह तेज हथियार के जख्म थे। सदर थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चे व परिवार कनाडा में, पिता संग रहता था
पता चला है कि जसकरन एनआरआई था। उसकी पत्नी और एक बेटा कनाडा में रहता है। जबकि वह अपने पिता के साथ रहता था। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि उसके अपनी पत्नी से नहीं बनती है। पिछले साल ही उसकी पत्नी और बेटा कनाडा चले गए थे। वह भी पांच साल विदेश में रहा है। वहीं, उसके माता-पिता भी कनाडा जाने की तैयारी में थे।

बेटे के नाम पर बनाया था एकम कांप्लेक्स
जसकरन ने अपने बेटे के नाम पर ही एकम कांप्लेक्स बनाया है। इसमें 12 दुकानें हैं। जो कि उसने किराए पर दे रखी थी। उसका अपना आफिस भी वहां पर ही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दो बजे तक वह कांप्लेक्स में ही था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें