मुंबई में मां के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के बाद एक बेटा इतना बौखला गया कि वह तलवार लेकर पड़ोसी पर हमला करने पहुंच गया। मामला मुंबई के भयांदर की हाउसिंग सोसायटी स्पारवलिंग प्लेनटेरिया कॉम्पलेक्स का है।
रिजवी कॉलेज के छात्र धोनी गोपाल (20) पर यह आरोप लगा है।
मिड डे की खबर के अनुसार पड़ोसी महिला ने गोपाल की मां के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके एक चांटा भी जड़ दिया। इस बात की खबर लगने के बाद गोपाल खुद को संभाल नहीं पाया और घर में रखी तलवार लेकर पड़ोसी के यहां पहुंच गया।
तीसरी मंजिल पर चढ़ा और तलवार से की हमले की कोशिश
क्राइम
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद गोपाल नहीं माना और वह बिल्डिंग के मत्थे से तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वह पड़ोसी महिला और उसके परिवार को बाहर आने के लिए कहता रहा और धमकी भी दी। इस बीच किसी तरह गोपाल को नीचे उतारा गया और भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल, गोपाल के घर में पूजा-पाठ हो रहा था और इसी बात पर पड़ोसी से उसके परिवार की बहस हो गई। लेकिन, बहस हाथापाई में बदल गई और उसके बाद गोपाल ने इस तरह का कदम उठाया कि पूरा इलाके में खलबली मच गई। हालांकि, पुलिस ने उसे धर-दबोच लिया है और मामले की जांच की जा रही है।