फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते तार-तार किए भाई ने, केस

Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी ममेरी बहन से कई माह तक दुराचार करता रहा। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक के  खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मुताबिक पंजाब निवासी एक व्यक्ति की बहन ओढां क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि उसके  बहनोई की मौत के बाद पंजाब निवासी व्यक्ति ने बहन के  कहने पर अपनी बालिग लड़की को उसके पास छोड़ दिया। पीड़िता ने लीगल एडवाइजर सुनीता वर्मा के समक्ष दिए बयान में बताया है कि उसकी बुआ का लड़का उसे डरा धमकाकर बलात्कार करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। करीब तीन माह बाद पीड़िता को आरोपी उसके गांव छोड़ आया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को इस मामले का पता लगा। पीड़िता के परिजन मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ओढां थाना में पहुंचे जहां पुलिस ने पीड़िता के लीगल एडवाइजर सुनीता वर्मा के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के  बयान पर जसपाल सिंह के खिलाफ बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने का अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें