फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत निरस्त करा जेल चला गया शूटर मनीष, दवा व्यापारी हत्याकांड में है आरोपी

Mon, 01 Feb 2021 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के बल्ली चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक रामश्रय मौर्य की गोली मारकर हत्या करने वाला दूसरा शूटर मनीष साहनी पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाश को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के चकसा हुसैन निवासी अशरफ उर्फ गोलू को पुलिस ने शूटर के तौर पर गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि पिपराइच के बंगला चौराहा के रहने वाले मनीष साहनी ने तीन लाख रुपये में दवा व्यापारी की हत्या करने की सुपारी ली थी। यह भी बताया था कि घटना के समय गोली मारने में मनीष उसके साथ था।

प्रापर्टी डीलर अभिषेक मिश्रा ने एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये का चेक से भुगतान कर दिया था। पुलिस ने अशरफ समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। फरार चल रहे मनीष साहनी को क्राइम ब्रांच के साथ ही खोराबार व पिपराइच पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही थी।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला था कि गोरखपुर व महराजगंज जिले में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दबाव बढ़ने पर पुराने मुकदमे में मिली जमानत निरस्त कराकर मनीष जेल चला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें