फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

Fri, 24 Mar 2017 12:18 AM IST
औरैया
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
 कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला से नगर का  ही एक युवक शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब युवक ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात आजाद उर्फ नफीशुल हसन पुत्र सेफखान उर्फ राजू मिस्त्री निवासी थाने के पीछे दिबियापुर के साथ हुई। इस बीच एक दूसरे से प्यार करने लगे। आजाद ने शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना लिए।

वह लगातार यौन शोषण करता रहा। वर्ष 2013 में आजाद ने स्टांप पर शादी का इकरारनामा भी किया था। आजाद परिजनों से अलग पति के रूप में उसके साथ रहने लगा। समय समय पर वह अपने मायके भी जाती थी। दो दिन पहले मायके में जानकारी मिली कि आजाद ने किसी दूसरी लड़की से 19 मार्च को शादी रचा ली है। इसका विरोध करने आजाद के घर गई।
विज्ञापन


इस पर आजाद की बहन नगमा सोनी व पिता राजू मिस्त्री ने मारपीट कर भगा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि महिला पहले से शादीशुदा है। उसका पति से न्यायालय में वाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें