फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएस का केरोसिन बेचने में दुुकान निरस्त

Fri, 25 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
szdgfg - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। पीडीएस का 75 लीटर केरोसिन बरामदगी के मामले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया गया है। 18 नवंबर की रात ग्राम पंचायत करमहवा खुर्द के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार ने 75 लीटर केरोसिन बेच दिया था। दो गैलन में केरोसिन ले जाते व्यक्ति को ग्रामप्रधान मोहम्मद यूनुस खान ने रोक कर एसडीएम नौतनावां आलोक कुमार को सूचना दी थी। एसडीएम के निर्देश पुलिस ने करोसिन बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन


अगले दिन शनिवार सुबह में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक विजय सहाय व पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ सिंह की टीम पुरंदरपुर पुलिस के पास पहुंच कर केरोसिन के तेल पुलिस सुर्पदगी देकर यह कहते हुए चल दी कि स्टाक जांच और डीएम के आदेश पर केस दर्ज किया जाएगा। ग्राम प्रधान मोहम्मद यूनुस खान ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई के बजाय विभागीय अधिकारी मैनेज करने में जुटे हैं। कहा कि केस दर्ज कराने के बजाय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को करमहवा खुर्द के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर पल्ला झाड़ लिए हैं।

इस संबंध में डीएसओ ने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई डीएम का आदेश मिलने के बाद होगा। फागिंग न होने से बढ़ रही मच्छरों की तादादः गांवों में फागिंग न होने से मच्छर पनपने लगे हैं। इससे संक्रमाक बीमारियां बढ़ने का खतरा बना हुआ है। दर्जनों गांवों में मच्चरों की भरमार है। दवा का छिड़काव न होने से इन गांवों में कभी भी संक्रामक बीमारियां पांव पसार सकती है। जेई से बचाव के लिए उपाय विभागीय लापरवाही के चलते विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें